प्रेमसुख बिश्नोई पदोन्नत होकर बने आईएएस | IAS Prem Sukh Bishnoi
झलको न्यूज़, नई दिल्ली।
कार्मिक मंत्रालय ने विज्ञप्ति जारी कर राजस्थान के 17 RAS को पदोन्नत करते हुए IAS नियुक्त किए है। गोकि भारतीय प्रशासनिक सेवा (भर्ती) नियम, 1954 के नियम 8(1) द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा के विनियम 9(1) के साथ पठित सेवा (पदोन्नति द्वारा नियुक्ति) विनियम, 1955 और भारतीय प्रशासनिक सेवा (परिवीक्षा) नियम, 1954 के नियम 3 के अनुसार, राष्ट्रपति द्वारा निर्धारित रिक्तियों (वर्ष 2020) के विरुद्ध राजस्थान की राज्य सिविल सेवा के 17 सदस्यों को भारतीय प्रशासनिक सेवा में नियुक्त किया गया है। इन नव पदोन्नत आईएएस अधिकारियों को फिलहाल के लिए राजस्थान केडर आवंटित किया गया है।
RAS से पदोन्नत होकर आईएएस बनने वाले अधिकारियों की सूची निम्नलिखित है।
- नरेंद्र गुप्ता
- प्रम सुख बिश्नोई
- अनिल कुमार अग्रवाल
- टीकम चंद बोहरार
- हरजी लाल अटलो
- महावीर प्रसाद मीनाली
- रामावतार मीना
- राम दयाल मीना
- खजान सिंह
- एमएल चौहान
- डॉ. रश्मि शर्मा
- लक्ष्मी नारायण मंत्री
- इकबाल खान
- कल्पना अग्रवाल
- डॉ मनीषा अरोड़ा
- सुनील शर्मा
- पुष्पा सत्यानी
कौन है IAS PREM SUKH BISHNOI
मूलतः राजस्थान के नागौर जिले के रोटू गांवों के रहने वाले प्रेम सुख बिश्नोई 1992 बैंच के आरएएस अधिकारी है जो अब आरएएस से पदोन्नत होकर आईएएस अधिकारी नियुक्त होगें। इनके पिता का नाम श्री मोहनलाल बिश्नोई (BDO) है। आप इंजीनियरिंग करने के पश्चात राजस्थान प्रशासनिक सेवा में आरएएस लगे। अपने सेवाकाल में विभिन्न पदों पर गौरव पूर्ण सेवा देते हुए सेवानिवृत्ति से कुछ ही समय पुर्व आईएएस अधिकारी बनें हैं।
एक टिप्पणी भेजें