नशा देकर महिला टीचर ने संबंध बनाने की कोशिश की, सफल नहीं होने पर काटा प्राइवेट पार्ट
राजस्थान की राजधानी जयपुर से एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है। जहां एक महिला ने साथी शिक्षक के साथ जबरन संबंध बनाने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो पाई। इसके बाद आक्रोशित महिला ने शिक्षक का प्राइवेट पार्ट ही काट दिया। विस्तारित जानकारी के लिए पुरा पढ़ें।
झलको न्यूज़ जयपुर।
जयपुर में योगा के पुरुष शिक्षक को नशा देकर जबरन सेक्सुअल संबंध बनाने की कोशिश करने का मामला सामने आया है। जब महिला अपने साथी शिक्षक से संबंध बनाने में विफल रही तो उसने योगा शिक्षक का प्राइवेट पार्ट काट दिया। पीड़ित शिक्षक को घायल अवस्था में एसएमएस हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है, जहां उसका इलाज किया जा रहा है।
पुलिस ने पीड़ित के बयान के आधार पर जानलेवा हमला करने की धाराओं में प्राथमिक रिपोर्ट दर्ज की है। पीड़ित शिक्षक अविवाहित बताया जा रहा है वहीं सहकर्मी महिला 2 बच्चों की मां है। पुलिस दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी महिला को ढूंढ रही है।
पुलिस ने बताया कि घटना के समय पीड़ित पुरुष शिक्षक नशे की हालत में था। इस दौरान महिला ने जबर्दस्ती उसके साथ संबंध बनाने की कोशिश की लेकिन वह सफल नहीं हो पायी तो गुस्से में महिला ने सहकर्मी शिक्षक का प्राइवेट पार्ट ही काट दिया। इसके पश्चात महिला ने ही पीड़ित शिक्षक को एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया और खुद रफ्फूचक्कर हो गई। पीड़ित की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे सवाई मानसिंह अस्पताल रेफर कर दिया जहां पीड़ित का इलाज चल रहा है।
घटना के संबंध में पीड़ित ने भांकरोटा थाने में महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। आपको बता दें की यह घटना जयपुर के भांकरोटा थाना इलाके की है, जहां 28 वर्षीय योग शिक्षक पिछले 3 वर्ष से भांकरोटा में रहकर पढ़ाई करने के साथ पार्ट टाइम योग की कक्षाएं ले रहा था। योग कक्षाओं के दरमियान कुछ समय पहले आरोपी महिला से शिक्षक की पहचान हुई थी। आरोपी महिला भी योग साधक है। जो कई जगह पर योग सिखाने जाती है।
पुलिस के मुताबिक पीड़ित पुरुष योग शिक्षक और महिला की आपस में जान पहचान थी। दोनों का एक-दूसरे के घर आते-जाते भी थे। 16 नवंबर को पीड़ित योग शिक्षक महिला के घर पर गया था, जहां महिला ने खाना तैयार कर रखा था। महिला ने योग टीचर को खाना परोस दिया। खाना खाने के बाद पीड़िता अपने घर जाने लगा तो महिला ने कहा कि वह भी उसके साथ चल रही है और दोनों योग टीचर के घर पहुंच गए। इसके बाद महिला ने घटना को अंजाम दिया।
फिलहाल, एसएमएस अस्पताल में पीड़ित का इलाज जारी है। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर पीड़ित का बयान दर्ज किया है। पीड़ित ने पुलिस को बताया है कि आरोपी महिला ने जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की थी, जब वह ऐसा करने में नाकाम रही तो ऐसा काम कर फरार हो गई। भांकरोटा थाना पुलिस मामले की जांच पड़ताल में कर रही है।
एक टिप्पणी भेजें