राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित डीआईजी ओमवीर बिश्नोई हुए आईजी रैंक पर पदोन्नत
IG OmVeer Sing Bishnoi |
झलको न्यूज़, बीकानेर।
एजीएमयूटी कैडर 2004 बैच के आईपीएस डीआईजी ओमवीर सिंह बिश्नोई को आईजी रैंक पर पदोन्नत कर दिया गया है। शनिवार को गृह मंत्रालय ने एजीएमयूटी कैडर 2004 बैच के सात आईपीएस अधिकारियों को आईजी रैंक पर पदोन्नत किया, जिसमें चंडीगढ़ के डीआईजी ओमवीर बिश्नोई का भी नाम है। ओमवीर सिंह को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से भी सम्मानित किया जा चुका है। दिल्ली और पुडुचेरी में तैनात रहते हुए उन्होंने आतंकी हमले के बाद अबू सलेम गैंग के शार्प शूटर जान उस्मान को पकड़ा था। वहीं, दिल्ली के मेट्रो अस्पताल में डॉक्टर के अपहरण और 5 करोड़ की फिरौती के मामले में गोलीबारी के बाद अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार कर केस सुलझाया था। पुलिस पांच करोड़ रुपये लेकर गई थी, लेकिन ओमवीर ने बिना रुपये दिए डॉक्टर को सुरक्षित बचाया था। यह दिल्ली की काफी चर्चित घटना थी।
इसके अलावा हत्या, डकैती, लूट, अपहरण और अन्य जघन्य अपराध के कई सनसनीखेज मामलों को भी सुलझाया है। सुनामी आपदा के दौरान बचाव कार्य के बाद उन्हें जीवन रक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। वहीं, चंडीगढ़ में डीआईजी के पद पर रहते हुए चंडीगढ़ पुलिस कंट्रोल रूम डायल 112 और ई बीट बुक सिस्टम स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
बहुत बहुत बधाई हो
जवाब देंहटाएंएक टिप्पणी भेजें